आगरा में भारतीय मजदूर संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

आगरा/झांसी। आगरा में भारतीय मजदूर संघ का 36वां अधिवेशन को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने वर्चुअल संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के हित में किया जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगरी को याद किया। भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य राष्ट्रीय हित औद्योगिक हिट को ध्यान में रख कर श्रमिकों की भलाई के लिए कार्य करता है। इस नीति के कारण ही एड 20 की अध्यक्षता का गौरव भारतीय मजदूर संघ को प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों का भला होगा ऐसी कामना करते हुए उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिवेशन में झांसी मंडल के 50 सदस्य प्रत्येक मंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चतुर्वेदी ने किया। राष्ट्रीय राज्य परिवहन महासंघ के अध्यक्ष रमाकांत सचान बीएसएनल कार्यकारी महासंघ के प्रमुख संरक्षक एवं कर्ताधर्ता अनिल कुमार तिवारी की अहम भूमिका रही। अधिवेशन में झांसी विभाग के कार्यकर्ता उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा, मंडल मंत्री एके शुक्ला, मंडल संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी, वेद पुरोहित, गीता सचान, ज्योत्सना सिंह, संजीव वर्मा, शैलेंद्र सिंह, मुकेश मिश्रा, जगर्भन सिंह, दयानंद मिश्रा, अमित कुशवाहा, महामंत्री विजय नारायण शर्मा एवं अवधेश सक्सेना सहित 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अधिवेशन में चंद्रकांत चतुर्वेदी को विभाग प्रमुख नियुक्त किया गया जो जिला झांसी ललितपुर एवं जालौन के प्रभारी होंगे। चंद्रकांत चतुर्वेदी वर्तमान में झांसी जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। त्रिवर्षीय अधिवेशन में विगत 3 वर्षों में श्रमिकों के हित के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावों को सभा के समस्त प्रस्तुत किया गया तथा ग्रहण चर्चा के उपरांत सर्वसम्मत से अनुमोदित किया गया जो निम्न है। न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीव का मजदूरी लिविंग बेस तय किया जाए। जीव तो मजदूरी जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को आधार मानकर तय होती है जबकि जीव का मजदूरी कॉस्ट ऑफ लिविंग के आधार पर तय की जाती है जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का आर्थिक विकास संभव हो सके नंबर दो कर्मचारी पेंशन योजना में पेंशन की बढ़ोतरी जिसमें न्यूनतम पेंशन 5000 की जाए और पेंशन को महंगाई भत्ते से लेकर किया जाए नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए नंबर 3 ठेका प्रथा का उन्मूलन करें तथा ठेका श्रम अधिनियम 1970 में आयोजित संशोधन किए जाएं नंबर चार ए संगठन क्षेत्र के श्रमिकों के लिए उनका रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 कानून बनाया जाए तथा श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाए नंबर पांच आंगनबाड़ी व अन्य स्कीम वर्कर्स को कर्मकार घोषित कर उन्हें कम रूप वेतन व सुविधाएं प्रदान की जाएं नंबर 6 आशा संगिनी जो स्वास्थ्य संबंधी कार्य में लगी हैं उनके जीवन स्तर के सुधार के लिए न्यूनतम वेतन 18 सो रुपए प्रतिमाएं किया जाए तथा भविष्य निधि योजना एवं कर्मचारी योजना से जोड़ा जाए नंबर 7 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए चिकित्सा बीमा के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बीमा योजना अथवा आयुष्मान भारतीय बीमा योजना का लाभ दिया जाए नंबर 8 उत्तर प्रदेश राज कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाए सरकार नई कार्यकारियों की भर्ती न करके संविदा व ठेका प्रथा द्वारा कार्य कर रही है इसे समाप्त करते हुए कर्मचारियों की भर्ती पारदर्शिता से करने पर जोर दिया जाए नंबर 9 उत्तर प्रदेश के शुगर उद्योग की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव रखा गया की प्रदेश की शुगर उद्योग की तीर्वर्षीय समिति की बैठक बुलाकर शीघ्र ही कर्मचारियों को स्थाई करते हुए किसानों के गन्ने का भुगतान शीघ्र कराया जाए।

अंत में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए हुए भारतीय मजदूर संघ के कर्मठ एवं लग्नशीलकार्यताओं का भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अनिल उपाध्याय द्वारा आभार व्यक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय द्वारा आगरा में संपन्न अधिवेशन में व्यवस्था संभाल रहे सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।