झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी व कानपुर मण्डल की टीमों ने जीत दर्ज की

झांसी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम झांसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन झाँसी, लखनऊ, अयोध्या व वाराणसी मण्डल अपने अपने लीग मैच जीत कर पूर्ण अंक अर्जित किये।

अतिथि- कुसुम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, झाँसी महानगर द्वारा कानपुर मण्डल व गोरखपुर मण्डल टीमों से परिचय प्राप्त किया। विशेष रूप से इब्राहिम खान, बृजेन्द यादव विशिष्ठ क्रिकेटर, सी0पी0 सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, देवी प्रसाद दीक्षित, विकास उपाध्याय, विजय यादव, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर के द्वारा किया गया।
निर्णायक- राजेश कुमार सोनकर प्रतियोगिता निदेशक, झाँसी सुनीता तिवारी झाँसी, अमित गुप्ता झाँसी, अशोक चन्द्र ओझा झाँसी, जावेद खान, झाँसी, मो0 रफीक, वाराणसी, रूपेन्द्र कुमार, झाँसी, सुषमा कुमारी, झाँसी उ0प्र0 हॉकी द्वारा नामित रहे।
आज खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार रहेः-
ऽ दूसरे दिन खेल गये पहले मैच में झाँसी मण्डल ने चित्रकूट धाम मण्डल को 7-0 गोल से पराजित किया। झाँसी मण्डल टीम की और से आकंाक्षा ने 7वे, 18वें, 32वें व 32वें मिनट मे 4 मैदानी गोल किये। वही पर अनुष्का नें 3वें, रागनी ने 35वें व प्रीति तिवारी ने 29वें मिनट में 1-1 गोल किये।
ऽ दूसरे मैच में लखनऊ मण्डल ने बरेली मण्डल को 10-0 गोल से हराया। लखनऊ टीम की ओर से कंचन ने 2वें, 10वें, 44वें मिनट में 3 मैदानी गोल व वैष्णवी प्रिया ने 20वे, 25वे व 31वें मिनट में 3 गोल कियंे, वही झांसी ने 2 मैदानी गोल किये। बाद में खुशी व अनन्या ने 1-1 गोल कियें।
ऽ तीसरे मैच मे अयोध्या मण्डल ने अलीगढ मण्डल 4-1 से पराजित किया। अयोध्या मण्डल की तरफ से नैसी ने 20वें, 25वे में मैदानी व 35वें मिनट में पेनान्टी कॉर्नर से तीन गोल किये। अलीगढ़ की तरफ से एकमात्र गोल 56वें मिनट में आलिया राशिद ने गोल किया।
ऽ चौथ मैच में कानपुर मण्डल ने गोरखपुर मण्डल को 0-0 गोल से ड्रा रहा।
ऽ पॉचवा मैच में वाराणसी मण्डल ने मुरादाबाद मण्डल को 3-0 गोल से पराजित किया। वाराणसी मण्डल की तरफ से विभा कटियार ने 2वें व 50वें मिनट में 2 गोल कियें। वही पर नैंसी सिंह ने 47वें मिनट में एक गोल किया।
ऽ छटा मैच में लखनऊ मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 6-0 गोल से पराजित किया। लखनऊ मण्डल टीम की ओर से कंचन ने 4वें, 7वें व 9वें मिनट में तीन मैदानी गोल किये। वही पर खुशी ने 28वें व 48वें मिनट मे दो गोल किये, अनन्या ने 35वें मिनट में एक गोल किया।
ऽ सातवां मैच में झाँसी मण्डल ने मिर्जापुर मण्डल को 3-0 गोल से पराजित किया। झाँसी मण्डल टीम की ओर से कंचन ने 5वें मिनट मंे एक मैदानी गोल किया। वही पर प्र्र्र्र्रीति ने 25वें मिनट में व रागनी ने 35वें मिनट में एक-एक गोल कियें।
25 दिसम्बर को प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मैच प्रातः 10ः00 बजे से खेल जायेंगें।