5 वर्ष की लव स्टोरी के अंत की खून से लिखी इबारत 

0
290
Oplus_16908288

जिससे की लव मैरिज उसे गोली मार स्वयं को आत्महत्या 

झांसी। मथुरा में झांसी के एक युवक ने गुरुवार रात 9 बजे पत्नी की गोली मार कर स्वयं आत्महत्या कर 5 वर्ष चली लव स्टोरी के अंत की ख़ून से इबारत लिख दी। पति मिथुन (27) झांसी के सिमरावारी भेल का रहने वाला था जबकि पत्नी पुख्खन बढ़ई (23) दतिया मप्र की रहने वाली थी। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी लेकिन विवाद के चलते पोख्खन अलग रह कर मथुरा में स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जिसे लेकर मिथुन नाराज था।

मथुरा पुलिस के अनुसार, मृतका पुख्खन मथुरा के हाईवे थाना अंतर्गत सूर्य लोक कॉलोनी (गोवर्धन रोड) में किराए के मकान में एक लड़की रागिनी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। गुरुवार रात मिथुन उसे खोजते हुए झांसी से मथुरा पहुंचा। कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कहासुनी हुई। रूम पार्टनर रागिनी ने भी उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने तभी मिथुन ने तमंचे से पुख्खन को गोली मार दी। इसके बाद अपने सिर पर गोली मार कर जान दे दी। यह देख कर रागिनी घबरा गई और शोर मचाती बाहर की तरफ भागी।

गोली चलने की आवाज व चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। SP सिटी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से बात की।

लाश पड़ी थी, भाई का फोन आ रहा था

मिथुन और पुख्खन की लाश मकान में सीढ़ियों के पास अगल-बगल पड़ी थीं। मिथुन का फोन भी उसकी बॉडी के पास था। उसमें उसके भाई की कॉल आ रही थी। पुलिस ने उससे बात की और घटनाक्रम की जानकारी दी। मकान मालिक खेमचंद शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ 24 मई को अपने नए मकान में शिफ्ट हो गया था। 30 अप्रैल से पंकज शुक्ला उसके मकान में किराए पर रह रहे थे। जिस महिला की यहां लाश पड़ी है, वह पंकज शुक्ला के स्पा सेंटर में काम करती थी। वह करीब एक हफ्ते पहले से यहां ग्राउंड फ्लोर पर रह रही थी। इससे पहले वह गोंडा में काम करती थी। आज ही उसका पति आया था और उसने वारदात को अंजाम दिया।

फैमिली कोर्ट में चल रहा था विवाद

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया- पुख्खन पिछले 5-6 दिनों से सूर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी, जबकि मिथुन आज ही यहां पहुंचा था। दोनों का विवाह लगभग पांच साल पहले हुआ था। काफी समय से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। मिथुन के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी पारिवारिक विवाद और मामला कोर्ट में लंबित होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी विवाद को घटना का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच कराई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here