झांसी। जिले के बड़ागांव में खेत में लगे बबूल के पेड़ से लटककर किसान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर शर्ट से लटक रहा था।

मृतक 33 वर्षीय सूरज यादव पुत्र स्व. राकेश यादव है। वह जनपद झांसी में बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम बिरगुवां निवासी 33 वर्षीय सूरज यादव पुत्र स्व. राकेश यादव दो भाई है। जिसमें वह सबसे छोटा है। उनका एक बेटा है। परिजनों के अनुसार कुदरत की मार के कारण खेत की फसल खराब हो गई थी। जिस कारण वह काफी चिंतित रहते थे। शुक्रवार की शाम को वह खेत पर गए थे। इसके बाद लौटकर घर नहीं आए। सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तभी उसे बबूल के पेड़ पर शर्ट से फांसी पर लटका हुआ देखा गया।

इसकी सूचना उनके परिजनों और थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभावना है कि खेत की फसल खराब होने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।