झांसी। गहोई गौरव की एक बैठक अध्यक्ष इं सतीश सेठ की अध्यक्षता में हुई जिसमें वर्ष 24-25 के अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ, महामंत्री राजेश चंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गोपाल मर को सर्व सम्मति से चुना गया।

संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गैडा ने कहा कि गहोई गौरव संस्था गहोई समाज की ही संस्था नहीं है अपितु सर्व समाज के लिए कार्य करने वाली संस्था है इसके प्रत्येक सदस्य बहुत ही लगनशील और महनती है जो हमेशा कुछ नया करते रहते हैं सभी नवीन कार्यकारणी को बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष रामजी खरया, रविंद्र रूसिया,के डी गुप्ता, कमलेश सेठ रज्जू,अमित सेठ सर जी एवं वरिष्ठ साथी सुनील बिलेया बब्बल, देवेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर, एवं मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित कर पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए आगे भी सहयोग करने का वादा किया। संरक्षक राम कुमार लोहिया ने पिछले कार्य की समीक्षा करते हुए पिछली कार्यकारणी की सराहना की। संरक्षक राजीव नगरिया ने कहा कि गहोई गौरव झाँसी की प्रतिष्ठित संस्था बन गयी है जो प्रत्येक क्षेत्र में अपना पूर्ण रूप से योगदान दे रही है
इस मौके पर राजेंद्र पटवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, जितेंद्र बिलैया, अरविंद सेठ, विजय गुप्ता गब्बर, राजेश खांगट ,महेंद्र सेठ , शैलेंद्र डेंगरे, संजीव पहारिया, अभिषेक डेंगरे, विवेक गेडा ,डॉ अमित बरसैया, विकास सिजरिया, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता सहारा, पवन सेठ टिंकू, आदि सदस्य उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जुगल किशोर सेठ ने एवं आभार भुवन भास्कर गुप्ता ने व्यक्त किया।