झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की NCC बालिका इकाई द्वारा नई रोशनी स्कीम के तहत ,,,” अस्मिता अद्वैता एवं अदिति ” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एनसीसी बालिका इकाई की सभी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत लेफ्टीनेंट रश्मि सिंह ने किया एवं सेमिनार के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विषय रखते हुए डॉ अनुपम अग्रवाल सहायक आचार्य शिक्षा संस्थान द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए, डॉ सुषमा अग्रवाल वरिष्ठ शिक्षिका शिक्षा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत लिए गए, डॉ रामेंद्र गुप्ता ने महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए ncc कैडेट्स का मार्गदर्शन किया, डॉ शैलेंद्र तिवारी सहायक आचार्य शिक्षा संस्थान द्वारा बालिकाओं को सशक्त होने एवं समाज के विकाश में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया।
संचालन कैडेट भव्या एवं कैडेट रिया द्वारा किया गया। संपूर्ण व्यवस्था कैडेट प्रीतिका शुक्ला एवं कैडेट समीक्षा यादव द्वारा की गई।