झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य व रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडे के प्रथम झांसी आगमन पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में सीपरी बाजार में गोंदू कंपाउंड स्थित पूर्व उपसभापति एवं पार्षद सुशीला दुबे के आवास पर मंत्री मनोज कुमार पांडे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान पूर्व उपसभापति एवं पार्षद सुशीला दुबे, गोकुल दुबे द्वारा केबिनेट मंत्री को भगवान परशुराम की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, आचार्य हरिओम पाठक, जितेंद्र तिवारी, सिया शरण चतुर्वेदी, पार्षद रितिका गौरव तिवारी, सभासद सुनील नेनवानी, विवेक पाठक, सौरभ मिश्रा, अशोक सोनकिया एवं सुरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जितेंद्र तिवारी ने किया तथा गोकुल दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश ने आभार व्यक्त किया।














