कब्जे से 2 तमंचा, खोखा व जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
झांसी। 06 जून की रात में थाना सीपरी बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सीपरी बाजार क्षेत्रान्तर्गत सिमरधा गांव के सामने प्रतीक्षालय के बगल से कच्चे रास्ते पर मुठभेड में हत्यारोपी चिंगारा पुत्र शेर सिंह बाल्मीकि व रघुवीर उर्फ सौरभपुत्र शेर सिंह बाल्मीकि निवासीगण सिंगल बस्ती नई टंकी के पास थाना कोतवाली जिला मुरैना म०प्र० हाल पता शिवानी होटल के पीछे पाल कालोनी थाना सीपरी बाजार जनपद झाँसी को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी चिंगारा के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिन्हें जीवन रक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
गौरतलब है कि सुमन कुशवाहा पत्नी गौरीशंकर, नि० शिवानी होटल के पीछे, पाल कालोनी, थाना सीपरी बाजार, जनपद झांसी द्वारा दी गयी तहरीर दी गई थी कि 06 जून को 03:02 बजे रात्रि उसके पति गौरीशंकर कुशवाहा पुत्र स्व० रामबाबू कुशवाहा एवं चाचा मुरारी लाल पुत्र जगन्नाथ के साथ झगड़ा कर जान से मारने की नीयत से हमला कर मरणासन्न अवस्था में घटनास्थल पर छोड दिया तथा परिजनों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इलाज के दौरान वादिया के पति गौरीशंकर कुशवाहा की मृत्यु हो गई थी।
विवेचना के दौरान अभियोग में नामजद अभियुक्तगण चिंगारा पुत्र शेर सिंह बाल्मीकि तथा रग्धू उर्फ रघुवीर उर्फ सौरभ पुत्र शेर सिंह बाल्मीकि को मुखबिर कि सूचना पर सिमरधा गांव के सामने स्थित प्रतीक्षालय के बगल कच्चे रास्ते से, थाना क्षेत्र सीपरी बाजार, जनपद झांसी से दौराने पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगणों के कब्जे से एक अदद चापड़, 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।














