बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारी भानु सहाय जेल से रिहा, समर्थकों ने फूल मालाओं से लादा

0
39
Oplus_16908288

बुंदेलखंड राज्य निर्माण तक आंदोलन जारी रहेगा – भानु 

झांसी। पृथक बुन्दे बुन्देलखण्ड राज्य के मुद्दे को लेकर लम्बे समय से आन्दोलन करते चले आ रहे बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय को 6 जून की देर सायं झांसी जेल से रिहा कर दिया गया। जेल द्वार पर समर्थकों ने भानु सहाय को फूलमालाओं से लाद कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

गौरतलब है कि भानु सहाय ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपने साथियों के साथ 4 जून को कचहरी चौराहा पर प्रधानमन्त्री, गृहमन्त्री, रक्षामन्त्री का पुतला दहन कर दिया था, जिस पर नवाबाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर नगर मैजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया था, जहाँ से उनको जेल भेज दिया गया था।

इस मामले में 6 जून को भानू सहाय की ओर से न्यायालय में जमानती पत्र दाखिल गया था, जिस पर उनकी जमानत को न्यायालय ने मंजूर कर लिया। देर शाम को उनको जेल से रिहा कर दिया गया। जेल द्वार पर बड़ी संख्या में उनके कई समर्थक पहुँचे और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भानु सहाय ने दोहराया कि बुन्देलखण्ड राज्य के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, रजनीश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सक्सेना, मुकेश अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, रघुराज शर्मा, रामकुमार खरे, गिरजा शंकर राय, प्रदीप नाथ झा, गोलू ठाकुर, हनीफ खान, अनिल कश्यप, पिंकी जैन, डॉ. सुनील तिवारी, सतेन्द्र श्रीवास्तव, नरेश वर्मा, ब्रजेश राय, राम गुप्ता, अनिल रिछारिया, प्रदीप गुर्जर, विक्कू पुरी, अभिषेक तिवारी, प्रभुदयाल कुशवाहा, शाहजहाँ बेगम, विजय रायकवार, अरूण रायकवार, शंकर रायकवार, घनश्याम गौत्तम, मुहम्मद शफीक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here