ग्वालियर का ट्रक ड्राइवर झांसी से लापता

0
73

ट्रक झांसी के सीएनजी पेट्रोल पंप पर खड़ा मिला

झांसी/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के झांसी से लापता हो गया जबकि उसका ट्रक झांसी के बजरंग नगर कालोनी के निकट एक सीएनजी पंप पर खड़ा मिला है। चालक ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाला है। बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने परिजन जनकगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने झांसी में जाकर शिकायत करने की बात कहकर भगा दिया गया। थक-हारकर बुजुर्ग मां ने ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है।

लापता ट्रक चालक के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका भाई विक्की उर्फ वीरेंद्र जाटव (34) ग्वालियर के ही रहने वाले कल्लू पाठक का आयशर ट्रक चलाता है। 28 मई 2026 को वह ग्वालियर से ट्रक लेकर निकला था। निर्धारित रूट के मुताबिक, वीरेंद्र को छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक में माल लोड करके वापस ग्वालियर आना था। 4 जून 2026 की सुबह वीरेंद्र ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी शहर तक पहुंच चुका था। वहां बजरंग नगर कॉलोनी के पास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर वीरेंद्र ने अपना ट्रक खड़ा किया और पंप कर्मियों से फ्रेश होने की बात कहकर निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

वीरेंद्र की आखिरी बार फोन पर बातचीत 4 जून की सुबह 11 बजे ट्रक मालिक से हुई थी। बातचीत में वीरेंद्र ने कहा था कि वह कुछ ही देर में ग्वालियर पहुंच जाएगा। इसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ (बंद) हो गया। जब 4 जून की शाम तक वीरेंद्र गाड़ी लेकर ग्वालियर नहीं पहुंचा, तो ट्रक मालिक को चिंता हुई। उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन ट्रैक की, तो गाड़ी झांसी के सीएनजी पंप पर खड़ी मिली। अगले दिन सुबह 5 जून को ट्रक मालिक झांसी पहुंचे और पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद सीएनजी पंप से अपना लावारिस ट्रक चाबी लगाकर वापस ले आए।

पुलिस ने मदद करने के बजाय झांसी जाकर शिकायत को कहा
परिवार का आरोप जनकगंज पुलिस नहीं सुन रही इधर, वीरेंद्र का फोन बंद होने और उसके लापता होने की खबर से घर में सभी परेशान हैं। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन जब वीरेंद्र की गुमशुदगी (लापता होने की रिपोर्ट) दर्ज कराने ग्वालियर के जनकगंज थाने पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय झांसी जाकर शिकायत करने के लिए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here