ठेकेदार के स्टाफ को नहीं मिला कई माह से वेतन, डीआरएम से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री

0
61
Oplus_16908288

झांसी। रेलवे ठेकेदार के अधीन भगत इंजीनियरिंग वर्क्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लगभग साढ़े तीन माह से लंबित वेतन तथा भविष्य में अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पीड़ित कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को अवगत कराया कि भगत इंजीनियरिंग वर्क्स के माध्यम से कार्यरत अनेक कर्मचारियों का वेतन पिछले करीब साढ़े तीन माह से लंबित है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस दौरान यह भी आग्रह किया गया कि भविष्य में रेलवे से संबंधित कार्यों में लंबे समय से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता प्रदान की जाए, ताकि उनके अनुभव का लाभ विभाग को मिलता रहे तथा कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए प्रकरण की जांच कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, मनीराम कुशवाहा,अखिलेश गुरुदेव, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, दिनेश कुमार वर्मा, उमाचरण वर्मा, अजय ठाकुर, सचिन जाटव, इन्द्रपाल व पीड़ित कर्मचारी प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here