झांसी। उमरे झांसी मंडल के नये मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ला द्वारा आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री शुक्ला वर्ष-2013 बैच से भारतीय रेल यातायात सेवा में पदार्पण किया। अपनी सेवा का प्रारंभ उत्तर मध्य रेलवे में सहायक परिचालन प्रबंधक कानपुर व तदन्तर सहायक परिचालन प्रबंधक (माल) इलाहाबाद से हुआ। विश्व प्रसिद्ध कुम्भ मेला-2019 आयोजन अवधि में यात्रियों की सुविधा के द्रष्टिगत नियोजित लगभग 800 विशेष गाडिय़ों के सफल संचालन में आपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसके साथ ही विगत वर्ष इलाहाबाद मंडल में माल यातायात में रिकॉर्ड लदान संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभायी तथा माल यातायात के संबर्धन की द्रष्टि से इलाहाबाद मंडल से गुडस कान्वाई योजना प्रारंभ की गयी। इसकी सफलता को देखते हुए ही सम्पूर्ण उत्तर मध्य रेलवे में इस योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर इनफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। उन्होंने रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जैसे महत्वपूर्ण संगठन में बतौर प्रशिक्षु वैज्ञानिक व केंद्रीय सचिवालय में भी महत्वपूर्ण पद को सुशोभित किया।