मिशन शक्ति, जहरखुरानी, आपात सेवायें डायल 112, पत्थरबाजी पर किया जागरूक

0
14

झांसी। थाना जीआरपी झांसी पुलिस व आरपीएफ पोस्ट झांसी के द्वारा महिला सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण के क्रम में मिशन शक्ति, जहरखुरानी से बचाव, आपात सेवायें डायल 112, ट्रेनों के आवागमन पर हो रही पत्थरबाजी के सम्बन्ध में रेलवे स्टेशन झाँसी व रेल पटरियों के आस-पास निवास करने वाले व्यक्तियों व यात्रीगण को थाना परिसर में एक मीटिंग करके जागरुक किया गया।

इस दौरान ट्रेनों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने, अजनबियों से खाने पीने की वस्तु ना लेने व ना खाने का सुझाव दिया गया, संदिग्ध व्यक्तियो के दिखने पर निकटतम पुलिसकर्मी को सूचित करने के बारे में बताया गया तथा आपात स्थिति में यात्रीगण को डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिये एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विधिवत व विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

बैठक में उपस्थित सभी रेल मित्रों व नागरिकगण को निर्देश पुस्तिका/बुकलेट, पम्पलेट ,पोस्टर आदि पर्याप्त मात्रा में वितरित कर प्रचार व प्रसार करने हेतु जागरुक किया गया । यह भी बताया गया कि पोस्टर बैनर अपने-अपने क्षेत्र के उन दृश्यमान स्थान पर चस्पा करेंगे जहां से आने-जाने वाले अधिक से अधिक लोगों की नजरे पड़े और पढ़कर के जागरूक बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here