विभिन्न स्थानों से चुराई सात बाइक सहित चार शातिर हत्थे चढ़े 

0
66
Oplus_16908288

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई सात बाइक बरामद करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

देर रात नवाबाद पुलिस को सूचना मिली कि कोछाभांवर चार्जिंग स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मिली बाईकों के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया यह बाइक विविध क्षेत्रों से चोरी की हैं।

चोरी की बाइक को वह लोग कम दामों में बेच देते थे। पूछताछ में चारों युवकों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी विशाल यादव, सीपरी बाजार पाल कॉलोनी निवासी रानू परिहार उर्फ कृष्ण, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर निवासी राजकुमार, बबीना के पशु अस्पताल निवासी एहसान ऊर्फ तौहीद बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा यह पता किया जा रहा है कि बरामद बाइक कहां से चुराई गई और उनके वास्तविक मालिक कौन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here