गलत नैरेटिव खड़ा करके देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही : पंकज चौधरी 

0
35
Oplus_16908288

राम मंदिर विवाद पर अखिलेश यादव को दिया जवाब

झांसी। राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा कितना सच है और कितना सियासी है को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने झांसी में अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि यह सरकार का विषय नहीं है, बल्कि मंदिर ट्रस्ट से संबंधित मामला है। इसकी जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि तथ्यों के सामने आने से पहले किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। गलत नैरेटिव खड़ा करके देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

सपा के पीडीए और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि पीडीए है कहां? उसका जमीनी अस्तित्व कहीं दिखाई नहीं देता। एक ही परिवार के लोग चार बार मुख्यमंत्री रहे, इन्होंने किस पिछड़े वर्ग का भला कर दिया। इंडिया गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अब खंड-खंड होता जा रहा है। इस गठबंधन अपना राजनीतिक अस्तित्व तार तार चुका है। कांग्रेस ने सबके साथ गद्दारी का काम किया है और आज हर पार्टी अलग-अलग बयान दे रही है। कहा कि विपक्ष/ “इंडी एलायंस लगातार गलत और नेगेटिव नैरेटिव फैलाने का काम कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है और समय आने पर जवाब भी दे भी रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार और हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता विपक्ष की भृष्टाचार और परिवार वाद की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। 2027 में भी उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को उसी तरह जवाब देगी और भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच काम करता है, चुनाव के समय केवल रणनीति में बदलाव होता है। हमारे सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here