झांसी । 1 अप्रैल को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झांसी मंडल के दतिया – डबरा  रेलखंड पर  नव संस्थापित तीसरी लाइन पर विद्युतीकृत 25 KV AC कर्षण वितरण का  निरीक्षण किया गया |

इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी  इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से स्पीड 120 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है |

झांसी धौलपुर खंड पर तीसरी लाइन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। डबरा दतिया खंड का रेल संरक्षा आयुक्त भी निरीक्षण कर चुके है। इस खंड पर मात्र आंतरी से ग्वालियर और हेतमपुर से धौलपुर खंड का ही कार्य शेष रह गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से CEDE /NCR एस .सी. तिवारी, उप मुख्य इलेक्ट्रिक
इंजीनियर/उत्तर मध्य रेलवे पुलकित श्रीवास्तव सहित झांसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इजीनियर सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) जे संजय कुमार सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |