महाप्रबन्धक ने 11 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार
प्रयागराज । मार्च माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, रविन्द्र गोयल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी से चयनित 2 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में दीपक प्रसाद ईएसएम/सिग्नल/आगासोद/झाँसी मंडल व ब्रज नंदन सिंह ट्रेन मैनेजर गुड्स-झाँसी/झाँसी मंडल शामिल हैं।

आरपीएफ कांस्टेबल प्रियंका माह मार्च, 24 की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि, 18 मार्च 24 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कान्सटेबल, प्रियंका देवी द्वारा ड्‌यूटी के दौरान गाड़ी सं. 04141 अप (सुबेदारगंज – उधमपुर एक्सप्रेस) में चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में आ गयी। महिला कांस्टेबल द्वारा तत्परता दिखाते हुए, महिला यात्री को गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच से खींच कर उसकी जान बचायी गयी।
इस प्रकार इनके द्वारा त्वरित कार्यवाही कर एक संभावित बड़ी दुर्घटना को रोका गया। इन्होंने सतर्कता एवं पूर्ण लगन के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवा की।