#NCR में # RPF निरीक्षकों के तबादले, झांसी-ललितपुर-उरई प्रमुख बदलाव

0
104

प्रयागराज (रामकुमार साहू)। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज स्थित प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) कार्यालय ने बहुप्रतीक्षित आरपीएफ निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी कर  दिए हैं। यह आदेश रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों और ट्रांसफर मैनेजमेंट मॉड्यूल (टीएमएम) के तहत जारी किए गए हैं।

sahujagran.com न्यूज़ पोर्टल को मिली जारी आदेश की सूची के अनुसार निर्धारित कार्यकाल पूर्ण कर चुके तथा हाल ही में पदोन्नत हुए कुल 16 निरीक्षकों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है।

झांसी मंडल से जुड़े प्रमुख स्थानांतरणों में:
फीडबैक एवं कर्मचारी शिकायत निवारण शाखा में तैनात सुरेंद्र सिंह को आगरा मंडल भेजा गया।
रीडर सेल के विनोद कुमार का तबादला आगरा प्रशासनिक शाखा में हुआ।
आगरा से मुकेश कुमार गुप्ता झांसी रीडर सेल में नियुक्त किए गए।
जोनल प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज में तैनात अर्जुन राम बिडासर को झांसी मंडल के ललितपुर में स्थानांतरित किया गया।
योगेश को आगरा सीआइवी से झांसी स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पोस्ट भेजा गया।
राम बाबू शुक्ला को पदोन्नति के बाद झांसी मंडल के उरई में तैनाती मिली।
अभिषेक कुमार यादव का स्थानांतरण उरई से भिंड किया गया।

आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों को स्थानांतरण आदेश जारी होने के पांच दिनों के भीतर कार्यमुक्त किया जाएगा। किसी भी विसंगति की स्थिति में रेलवे बोर्ड के सुरक्षा निदेशालय को सूचित किया जा सकता है।

यह आदेश प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज की ओर से जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here