लाखों रुपए, कई मोबाइल फोन, बाइक बरामद
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट और समथर थाना पुलिस ने देर रात समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिया के पास बने कच्चे मकान में छापा मारकर 13 जुआरी को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लाखों की नकदी, मोबाइल फोन, वाहन, और दर्जनों गुटखा, सिगरेट की डिब्बियां बरामद कर ली।
दरअसल, स्वाट और समथर थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बढ़ोखरी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास बने कच्चे मकान में नाल लेकर जुआ में हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। इस सूचना पर पहुंची टीमों ने मकान के अंदर छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह पकड़े गए
पकड़े गए आरोपियों के नाम ग्राम साकीन निवासी देवेश प्रताप उर्फ विक्की गुर्जर, अभय प्रतियों उर्फ आशीष गुर्जर, मध्यप्रदेश के जिला दतिया पण्डोखर निवासी कुलदीप साहू, जिला जालौन के लाजपत निवासी जफर, उरई जालौन के राजेंद्र नगर निवासी हरि मोहन राजपूत, समथर के ग्राम साकिन निवासी राजकुमार, शाहिद खान, मध्यप्रदेश जिला दतिया के गोधन निवासी आकाश सिंह, प्रद्युम्न यादव, मध्यप्रदेश जिला दतिया के इंद्रगढ़ निवासी मोहित उदेनिया. उरई गणेशगंज निवासी रहीश अहमद. जालौन के ओता निवासी राजनाथ सिंह, उरई के गांधीनगर निवासी आनंद शुक्ला, बताया।
यह हुआ बरामद
पुलिस ने इनके कब्जे से जामा तलाशी ओर माल फड़ के साथ पांच लाख 63 हजार 250 रुपए, 5 बाइक, 15 मोबाइल फोन, ढेर सारी राजश्री गुटखा, सिगरेट की डिब्बियां बरामद की। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर दी गई है।














