Oplus_131072

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में देर रात मजदूर महिला से छेड़खानी करने घुसे अज्ञात युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की गयी और गार्ड ने उसे बांधकर डाल दिया गया। सुबह उसकी मौत होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन से चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अभी मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

कानपुर रोड स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में खेल मैदान का निर्माण चल रहा है। इसमें महिला व पुरुष मजदूर काम क़र रहे हैं। इन मजदूरों के रहने के लिए परिसर में ही अस्थायी क्वार्टर बने हैं। बुधवार को देर रात एक युवक महिला मजदूर के क्वार्टर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया तो उसका पति व अन्य पड़ोसी मजदूर आ गये। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर विश्वविद्यालय सिक्योरिटी गार्ड्स भी आ गये और उन्होंने भी मारपीट की। मारपीट के बाद सभी ने उसे रस्सी से बांधकर डाल दिया और नवाबाद पुलिस को सुबह सूचना देने की बात कही।

सुबह 6 बजे ज़ब देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। यह देख सभी के हाथपाँव फूल गये और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और इस मामले में तीन से चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।