झांसी। आल इन्डिया गार्ड काउन्सिल के तत्वावधान में सेवा निवृत्त हुए ट्रेन मैनेजर जीएस चौहान (मेल एक्सप्रेस) व जाहर सिंह का स्वागत सर्वप्रथम बन्दे भारत ट्रेन से झांसी स्टेशन पर फूल माला पहना कर किया गया। इसके उपरान्त मंडल अध्यक्ष एचसी साहू के नेतृत्व में दोनों सेवा निवृत्त साथियों को रानी लक्ष्मी की प्रतिमा -देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

समारोह में आल इन्डिया गाई काउन्सिल झांसी के पदाधिकारी जोनल अध्यक्ष बी के मिश्रा, मंडल सचिव अमर गुप्ता, शाखा अध्यक्ष विजय नामदेव, शाखा सचिव महाराज मीना, के.एस. शुक्ला, संजय गुप्ता, मनोज साहू, धीरज सक्सेना, रोहित वर्मा और कुछ सेवा निवृत्त ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष एचसी साहू ने आभार व्यक्त किया।