झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक पद का कार्य भार योगेश राणा ने ग्रहण कर लिया है।
मूल रूप से हरियाणा निवासी योगेश राणा रेलवे सुरक्षा बल में कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह दादरी, हाथरस, सुबेदारगंज, कानपुर तथा आगरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आरपीएफ इकाइयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक योगेश राणा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकप्रभावी बनाने की बात कही। झांसी मंडल आरपीएफ को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।














