उमरे में आरपीएफ सिपाहियों के बड़े पैमाने पर तबादले, झांसी मंडल में भी व्यापक फेरबदल

0
35

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज स्थित प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) कार्यालय द्वारा आरपीएफ सिपाहियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कार्यकाल पूर्ण करने वाले तथा निर्धारित अवधि से अधिक समय से एक ही क्लस्टर में कार्यरत सिपाहियों का प्रशासनिक हित में स्थानांतरण किया गया है।

तबादला आदेश में आगरा, झांसी एवं प्रयागराज मंडलों सहित मुख्यालय इकाइयों के सैकड़ों आरपीएफ सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है। झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, उरई, बांदा, ग्वालियर, खजुराहो, चित्रकूटधाम कर्वी, भीमसेन तथा अन्य आरपीएफ पोस्टों पर व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है।

झांसी मंडल में जारी सूची के अनुसार कई सिपाहियों को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पोस्ट से ललितपुर, बांदा, भीमसेन और अन्य स्टेशनों पर भेजा गया है, जबकि विभिन्न पोस्टों पर तैनात कर्मियों को झांसी पोस्ट पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक पोस्ट, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, स्टोर, लोको, कार्यशाला तथा आउट पोस्टों पर भी नई तैनातियां की गई हैं।

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों एवं ट्रांसफर मैनेजमेंट मॉड्यूल (टीएमएम) के प्रावधानों के तहत जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here