जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर पकड़ा, 5.60 लाख का माल बरामद

0
44

झांसी। थाना जीआरपी झांसी, अनुभागीय स्वाट, आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त कार्रवाई में झांसी स्टेशन पर ट्रेनों/प्लेटफार्मों में चोरी करने वाला एक ऐसा अंतरराज्यीय 25 हजार के इनामी शातिर चोर पकड़ा गया जिसका लम्बा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। टीम ने उसके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के आभूषण 01 आईफोन मोबाइल सहित लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये कीमत का माल बरामद किया है।

थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा 13 जून को रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नं0 1/7 पर दिल्ली इण्ड की तरफ बने रोलिंग परीक्षण हट के आगे बने पंपिग सेट के पास से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से 01 आईफोन मोबाइल, 02 बैग में 02 जोडी कान की बाली, 01 अदद पेण्डल पीली धातु, 02 जोडी पायल सफेद धातु, 02 जोडी बिछिया सफेद धातु व डेण्टल किट तथा 5140 रुपये नकद बरामद किये गये।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम गौरव पाठक उर्फ मुकेश उर्फ लूला पुत्र शम्भू पाठक निवासी पपरौन वार्ड नम्बर 03 थाना बरौनी जिला बेगुसरांय जिला बिहार हाल पता गली नं. 18 बेहटा रेलवे स्टेशन के पास थाना लोनी जिला गाजियाबाद उ०प्र० बताया। जीआरपी का कहना है कि इस शातिर चोर के पकड़े जाने से झांसी जीआरपी थाने में दर्ज सात चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

शातिर चोर का लम्बा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर नई दिल्ली, महाराष्ट्र, इटारसी, वाराणसी, बरौनी, सोनीपत, पुणे, रायपुर, कटनी मप्र के जीआरपी थानों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

अपराध करने का तरीका
चलती ट्रेनों में अपने सह साथियों के साथ सामूहिक रूप से 2AC/3AC कोचों में आरक्षण कराकर अथवा जनरल टिकट लेकर टीटी से आरक्षित सीट कराकर रात्रि के समय घूम घूम कर गहरी निद्रा में सोये हुए यात्रियों का कीमती सामान ट्राली बैग, ज्वैलरी इत्यादि चोरी करता है। इसके बाद उक्त सामान को बेचकर धन अर्जित करता है।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम-

थाना जीआरपी झांसी टीम- प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा, उ0नि0 शिवस्वरूप सिंह, हे0का0 अरविन्द कुमार, हे0का0 शशिकान्त, का0 आशीष कुमार, मनोज कुमार थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झाँसी।

अनुभागीय स्वाट टीम- उ0नि0 श्री संदीप सेंगर (प्रभारी),  हे0का0 सत्यपाल सिंह व मो० इमरान।

आरपीएफ क्राइम विंग झांसी- प्र०नि० ओमप्रकाश, ASI नवीन कुमार व हे0का0 तौसीफ खान डिटेक्टिव विंग आरपीएफ झाँसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here