झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ललितपुर स्टेशन के रेलवे परिसर में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं रा’य श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल पंथ के सुपुत्र चंद्रशेखर पंथ के मुख्य आतिथ्य में द्वार सभा हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री राजाराम मीना ने संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को विस्तार से बताया। उन्होंने दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों (एनसीआरएमयू व एनसीआरईएस) की पोल खोलते हुए धोखेबाज व दलाल बताया। मंच के माध्यम से ही उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की इनकम टैक्स सीमा को 5 लाख किये जाने की मांग सरकार ने मान ली है जिसके लिए उन्होंने सरकार को धान्यबाद किया और साथ ही नवीन पेंशन को खत्म कर पुरानी पेंशन को लागू करने की भी मांग की।
मंडल संयोजक सीके चतुर्वेदी ने वेतन से हो रही जबरन चंदा वसूली का विरोध करते हुए कहा कि जिन भी कर्मचारियों को चंदा वसूली बन्द करवाना है वह संगठन से सम्पर्क कर विथडरॉल फ ॉर्म भरवाएं। उन्होंने उमरे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान करते हुए बताया कि ललितपुर में अभी संगठन के विस्तार के लिए अन्य यूनियन के दबाव का सामना भी करना पड़ सकता है उसके लिए किसी को भी डरने की आवश्यकता नही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के ललितपुर जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ नायक, परिचालन शाखा अध्यक्ष आरके शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, बलराम पचौरी, रामसिंह परिहार, पीके श्रीवास्तव, भगवानदास, अरविंद परिहार आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा का संचालन हेमन्त कुमार विश्वकर्मा ने किया।