Oplus_0

झांसी। जिले के सकरार क्षेत्र के खिसनी बुजुर्ग में शादी के दो साल बाद ही महिला का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जनपद में सकरार थानान्तर्गत ग्राम खिसनी बुजुर्ग निवासी गोपाल सेन की पत्नी लगभग 22 वर्षीय मुस्कान सेन का मायका हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में है। उसकी 6 माह की बच्ची भी है। शादी के लगभग दो वर्ष के बाद मुस्कान का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते मुस्कान ने आत्महत्या कर ली है जबकि मायके वालों का कहना है कि उन्होंने मुस्कान की शादी बड़े ही हर्षोल्लास से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन और पति अतिरिक्त दहेज की मांग रहा था। मांग पूरी न होने वह मुस्कान को मारपीट कर फांसी से लटका दिया है। पुलिस द्वारा आरोपों के आधार पर छानबीन शुरु कर दी गई है।