झांसी । नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन EMS-1 कारखाना शाखा झांसी में मुख्यालय मण्डल मंत्री काॅ. संदीप सिन्हा के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष आशीष नायक की अध्यक्षता में 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं द्वारा 1974 की रेल हड़ताल के बारे में संक्षेप में सभी साथियों को अवगत कराया। यूनियन कार्यालय लाल सलाम के गगनचुम्बी नारों से गूँज उठा और साथ ही 1974 की हड़ताल में शहीद हुये सभी काॅमरेडस को श्रद्वा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर मु.मण्डल उपाध्यक्ष हरि शंकर यादव, खेमचन्द्र, शाखा सचिव के.मुरलीधर अय्यर, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, दयाशंकर यादव, शाखा संयुक्त सचिव परवेज अहमद, पंकज कुमार पाण्डे, जयसिंह सचान, अभिषेक रायकवार, अरविन्द कुमार, मदन, बृजभूषण शाक्य, निखिल श्रीवास्तव, संजीव सिंह तोमर, मनोज साहू , छोटे लाल मीना, गुरूदयाल आदि उपस्थित रहे। अंत मे शाखा अध्यक्ष काॅ. अशीष नायक ने आभार प्रकट किया।