नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सलाखों में पहुंचा

0
92
Oplus_16908288

झांसी। थाना प्रेम नगर क्षेत्र में नर्सिंग की नाबालिग छात्रा से दोस्ती में धोखा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया।

थाना प्रेमनगर निवासी एक परिवार की नाबालिग किशोरी नर्सिंग कोर्स के लिए एक नर्सिंग होम में जाती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात नगरा निवासी हर्ष नामक युवक से हो गई। युवक ने बातों के जाल में फंसा कर धोखे से नाबालिग को बुलाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी।

दुष्कर्मी के चंगुल से छूट कर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग किशोरी नर्सिंग कोर्स के लिए एक नर्सिंग होम में जाती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात नगरा निवासी हर्ष श्रीवास (19) से हुई। उसने धोखे से नाबालिग को बुलाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी हर्ष को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here