झांसी। अटल सेवा संस्था द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह को सकुशल कराने के लिए सामूहिक सहयोग से ₹21,000 की नगद राशि और गृहस्थी का आवश्यक सामान व उपहार भेंट किए गए।
संस्था के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ‘बिट्टू’ ने बताया कि संस्था अटल परिवार के सभी सदस्यों, मातृशक्ति (महिलाओं) ने भी अपना योगदान दिया है। अटल संस्था के सभी सदस्यों ने बिटिया के सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के योगदान आगे भी जारी रहेंगे।














