झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पावन धरा पर छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू के आगमन पर बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने स्वागत अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा के आवास पर भाजपा के पूर्व महामंत्री अमित साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
यह सौजन्य मुलाकात आपसी संवाद, संगठनात्मक समन्वय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष सचिन साहू, राशि साहू, व्यापारी नेता संतोष साहू आदि बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।













