विश्व रक्तदान दिवस : विधायक रवि शर्मा ने किया रक्तदान

0
70

विभिन्न रक्तदान शिविरों में सहभागिता

झांसी। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर झाँसी महानगर में आयोजित विभिन्न स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विधायक रवि शर्मा ने रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी भी व्यक्ति के द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना, शल्य चिकित्सा, प्रसूति अथवा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

विश्व रक्तदान दिवस पर आई0एम0ए0 भवन, झाँसी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विधायक रवि शर्मा ने कार्यकर्ताओ के साथ रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध है इसलिए समाज के स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन से चार मरीजों के उपचार में सहायक हो सकता है, इसलिए रक्तदान का महत्व अत्यंत व्यापक है।

विधायक रवि शर्मा ने कहा युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे रक्तदान को सामाजिक आंदोलन का स्वरूप दें और नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता।

इसके पश्चात प्रथम पहल सामाजिक संस्था के तत्वावधान में प्रभा होटल, झाँसी में आयोजित रक्तदान शिविर में भी विधायक रवि शर्मा सम्मिलित हुए। मौके पर व्यापारी नेता अशोक जैन, संजय पटवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक रवि शर्मा ने कहा कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस अवसर पर डॉ0 बी0के0 गुप्ता, अंकित राजावत, विकल्प जैन, डॉ0 बी0बी0 दीक्षित, रानू देवलिया, सोनू उपाध्याय, सनी वर्मा, संतराम पेंटर, नवनीत दीक्षित, संजय चड्डा, गुड्डू शर्मा, रजत गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here