Oplus_131072

संविधान बचाने को इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं: अखिलेश 

झांसी। मंगलवार को झांसी क्राफ्ट मेला मैदान में इंडिया गठबंधन के झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य और हमीरपुर के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किये और जनता के साथ लूटखसोट करने और ठगने का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बना कर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। जन सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद नेता द्वय ने जनता को कई लोक लुभावने वादे किए।

जनसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की यह चुनाव समुद्र मंथन की तरह है, एक तरफ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने वाले और दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को बचाने वाले लगे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताना है। बाबा साहब के संविधान को खत्म करने वालों को मतदान करके खत्म कर दें। उन्होंने सपा सरकार की जनहितैषी नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अस्पताल दिया था लेकिन भाजपा ने अस्पताल बेच दिया। ट्रेन बेच दी, बंदरगाह बेच दिए, हवाई अड्डा बेच दिए, नौकरियां बंद कर सब ठेके पर दे दिया।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने कुछ काम नही किया सिर्फ पिछली सरकार के योजना परियोजना को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा चार चरणों का चुनाव हो चुका है, भाजपा का ग्राफ गिरता जा रहा है, झांसी के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की विदाई की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा की दस साल की सरकार में किसानों से लूट हुई और किसानों का पैसा भाजपा नेता की जेबों में पहुंच गया। आय दोगुनी हुई, महंगाई बढ़ गई, सिंचाई का इंतजाम नही हुआ, किसान खाद की बोरी लेकर आया तो वह भी चोरी हो गई। उद्योगपति भारत छोड़ कर चले गए। बीड़ा के नाम पर किसानों का लूटा गया है। बुंदेलखंड के लोग भाजपा के अहंकार का खंड खंड कर देंगे। उन्होंने कहा की भाजपा का देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रो घोटाला सबके सामने आ गया, भाजपा की बैंड बज गई पोल खुल कर सामने आ गई। उन्होंने कहा की पहले भाजपाई हमारे जान के पीछे पड़े थे अब अब बाबा साहब के संविधान को खत्म करने के पीछे पड़ गए। भाजपा नोट से फोट से चुनाव जीत सकते है, इसलिए सभी लोग अपने वोट की बूथ की रक्षा करो, वही उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा की जैसे भाजपा ने फोज की नौकरी चार साल की कर दी वैसे ही अब पुलिस की नौकरी भी तीन साल कर देगी। उन्होंने कहा की नैनो यूरिया देने वाला और बड़े बड़े उद्योगपति भारत का किसानों का पैसा लेकर भाग गए। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रूपया, पुरुष बेरोजगारों को एक लाख रूपया और पौष्टिक आटा और मोबाइल नेटवर्क के लिए डेटा फ्री देंगे, गरीब बेरोजगार को रोजगार आर्थिक सहयोग करेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य हर व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अग्निवीर को हमेशा के लिए खत्म करेंगे। अखिलेश ने कहा-भाजपा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज तक किसकी आय दोगुनी हुई। सिर्फ भाजपा वालों का विकास हुआ।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा की झांसी ललितपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन प्रत्याशी नही बबर शेर है, उन्होंने कहा की झांसी को स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका कर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कोविड के समय पर जनता मर रही थी, गंगा में लाश बह रही थी तब प्रधानमंत्री कह रहे थे थाली बजाओ, नाच गाना कराया। थाली और ताली से काम नही चला तो मोबाइल लाइट बजवाई, छाते लटकवा दिए। आपकी जमीन छीनने का बहाना बनाते है डिफेंस कोरिडोर और अन्य बहाने बनाकर आपकी जमीन का सही दाम न देकर छीन लेते है। यह चुनाव पहली बार देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा आरएसएस बाबा साहब के संविधान को खत्म करके किताब फेंक देना चाहते है।

उन्होंने कहा की रानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि से कहता हूं की संविधान को भाजपा तो छोड़ो कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती। यूपीए की सरकार में सत्तर हजार करोड़ रुपए हमने किसानी का कर्जा माफ किया था। उतना पैसा नरेंद्र मोदी ने बाइस अरब पतियों को दे दिया। इंडिया गठबंधन ने मन बना लिया कि जितना पैसा भाजपा ने अरब पतियों का माफ किया उतना पैसा हम अपनी सरकार में गरीबों के बैंक खाते में खटाखट-खटाखट भर देंगे। उन्होंने मीडिया पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि हर परिवार की एक महिला को साल के एक लाख रूपया देंगे। जुलाई में सबके खातों में पैसा डाला जायेगा। किसानों को नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू की काले कानून लाए एमएसपी नही दी। बीमा नही दिया जिसने बीजेपी का दर्द सहा है। चार जून को हम हिंदुस्तान के गरीब किसानो का कर्जा माफ करने जा रहे है। जैसे यूपीए सरकार में वैसे हम इंडिया गठबंधन में करेंगे। अडानी अंबानी व भाजपा को घेरा कहा नया कानून हम बनाएंगे बेरोजगारों को नौकरियां हम देंगे। करोड़ो युवाओं को लखपति बनाएंगे, करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। हम जीएसटी को बदल देंगे। 4 जून को हम हिंदुस्तान के गरीब किसानों का कर्जा माफ करने जा रहे हैं। जैसे हमने यूपीए सरकार में पहले किया था।

राहुल ने कहा- अग्निवीर योजना को हम फाड़कर कचरे में फेंक देंगे, हम शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। मुफ्त अनाज योजना कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक, अच्छी क्वालिटी का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए, अंबानी-अडानी की सरकार हटाई जानी चाहिए। राहुल बोले-वो 22 अरबपति बना रहे हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी फिर उन करोड़ों महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया भेजा जाएगा। महीने का 8500 रुपए खाते में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि इस बार झांसी व हमीरपुर से दोनों प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। पंजा और साइकिल दोनों साथ आ गए है।