झांसी व बुंदेलखंड का नए युग में प्रवेश, अनुराग को विजय बनायें – योगी आदित्यनाथ
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी महानगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव के बृहद रोड शो में उमड़ा जन सैलाव मोदी – योगी के नारे लगाते हुए उत्साह में दिखाई दिया। जुलूस मार्ग पर भगवा लहर के साथ झांसी वासियों का मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह अलग ही दिखाई दिया। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर लोग योगी की आरती उतार रहे थे, फूलों की वर्षा जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री के रथ पर की जा रही थी, बच्चा ,जवान, बुजुर्ग ,माताएं ,बहने सब मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए उत्साहित थी, योगी आदित्यनाथ को देख प्रत्येक व्यक्ति जय श्री राम के नारे लगा रहा था। इस रोड शो ने चुनावी हवा का रुख व समीकरण बदल दिया। चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में एक बार भी गर्मा गया है।
शहर में लक्ष्मी गेट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू किया। उनके रथ में लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता मौजूद रहे। रोड शो जैसे ही लक्ष्मी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे हनुमान जी की गदा भेंट की। रोड शो में जनता का भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पुरुष बच्चे योगी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। जहां जहां से योगी का रथ गुजरा महिलाओं और व्यापारियों ने उन पर फूल वर्षा करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए और फिर एक बार मोदी सरकार का उद्घोष किया। रास्ते में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव भी शामिल हुए।
रोड शो लक्ष्मी गेट होते हुए बड़ा बाजार, मालिनों का तिराहा, मानिक चौक होते हुए शहर कोतवाली पहुंच कर अपने तय गंतव्य पर नहीं जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान लोगों ने उनका जगह जगह फूल वर्षा करके उनका स्वागत किया। योगी ने अनुराग शर्मा को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा झांसी अब नई झांसी बन चुकी है ! यहां विकास हो रहा है यहां डिफेंस कॉरिडोर आ गया है जिसमें बड़ी-बड़ी तोप बनेगी गोले बनेंगे ! जिसको देखकर पाकिस्तान के अंदर उनकी पेंट भी गीली हो जाती है !झांसी एवं बुंदेलखंड नए युग में प्रवेश किया है आज यहां डिफेंस कॉरिडोर , हर घर नल जल परियोजना है नया एक्सप्रेस वे, झांसी में नए नोएडा की व्यवस्था से यहां का युवा पलायन नहीं करेगा बल्कि बाहर का नौजवान बुंदेलखंड की नौकरी पाने आएगा !आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी विकसित कार्य में बाधा डालने हेतु जो भी इंडी गठबंधन देश को खराब करने वाली है हम सभी को खारिज करते हुए हमें एक बार फिर मोदी सरकार के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे का नारा बुलंद करते हुए अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करेंगे और अनुराग शर्मा को भारी मतों से विजय बनाएं !भारत के लिए मोदी को जितना है।
इस अवसर पर वाहन पर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ,मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा ,विधायक जवाहर राजपूत, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, महापौर बिहारी लाल आर्य ,लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, लोकसभा संयोजक डॉ जगदीश चौहान ! इन संस्थाओं ने किया स्वागत कुशवाहा समाज ,गांधी रोड व्यापार मंडल ,अल्पसंख्यक समाज, घास मंडी में हुआ स्वागत ,शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षण संस्थान ,अग्रवाल समाज, जैन समाज, मलखम संगठन, बुंदेलखंड विवाह स्थल संगठन ,गहोई पंचायत झांसी ,हिंदू जागरण मंच, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, प्रयास संस्था, अहिरवार समाज, रोटरी क्लब ने भी स्वागत किया।