उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कूदे यात्री पातालकोट की चपेट में आए, चार की मौत 

0
1269

कोच में आग की अफवाह से मची अफरातफरी, यात्रियों ने छलांग लगाई 

मुरैना मप्र संवाद सूत्र। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित हेतमपुर धौलपुर खण्ड में आज (14 जून 2026) को लगभग 4.15 बजे एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 19665 उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच आग की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया। डर के मारे कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए, जो मुख्य ट्रैक पर सामने से आ रही 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इसके कारण तीन महिलाएं व एक बच्चे की दर्दनाक मौत होने की खबर है ‌इसकी sahujagran.com पुष्टि नहीं करता है। वास्तविक संख्या की प्रतीक्षा है। अपडेट जारी है।

हादसे का मुख्य कारणआग की अफवाह: खजुराहो से चल कर उदयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जब हेतमपुर स्टेशन के पास थी तभी अचानक ट्रेन के भीतर आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके कारण चैन पुलिंग कर दी गई।

यात्रियों में भगदड़: आग की अफवाह के चलते कोच में बैठे यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया और उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया।जिस समय यात्री ट्रैक पर कूदे, उसी दौरान मुख्य ट्रैक पर विपरीत दिशा से 20424 पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी, जिसकी चपेट में कई मुसाफिर आ गए। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस घटनाक्रम में तीन महिलाएं व एक बच्चे की दर्दनाक मौत की खबर है, घायल की संख्या भी अधिक है (sahu jagran.com इसकी पुष्टि नहीं करता है)।

ख़बर लिखे जाने तक की स्थिति और राहत व बचाव:

घटना की सूचना मिलने पर मुरैना के हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि आग की अफवाह किसने और कैसे फैलाई। विस्तृत विवरण और हताहतों की सटीक संख्या की अभी प्रतीक्षा है। इस घटनाक्रम के कारण दोनों ट्रेन लगभग डेढ़ डेढ़ घंटे खड़ी रहीं।

घटनाक्रम में मृतकों के नाम 

1- विरमा देवी पत्नी गिरधारी निवासी- जसपुरा बीकानेर – 60 वर्ष 2. असद खाँन पुत्र नदीम खान, उम्र-5 वर्ष निः  आगरा, नई आबादी 3. आफरीन पत्नी नदीम खान, उम्र-35 साल निवासी आगरा नई आबादी 4. शकुन्तला पत्नी भूरी सिंह उम्र-60 वर्ष निवासी आगरा रुनकता।

जनसम्पर्क विभाग ने बताया – चेन पुलिंग से रोकी गई थी ट्रेन

14 जून को लगभग 16:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर (HET) – धौलपुर (DHO) रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में किसी यात्री द्वारा अलार्म चेन पुलिंग (ACP) किए जाने के कारण गाड़ी सेक्शन में रुक गई।
प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान अप दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया गया है कि आग लगने की अफवाह नहीं थी।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here