ट्रेन घटना की जांच के आदेश, प्रत्यक्षदर्शियों एवं यात्रियों से सूचना प्रदान करने की अपील

0
80

झांसी। 14 जून को लगभग 16:20 बजे, झाँसी मंडल के आगरा-धौलपुर खंड के हेतमपुर-धौलपुर सेक्शन में एक दुर्भाग्यपूर्ण मानव रन-ओवर (Human Run Over) की घटना घटित हुई।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 एक्सप्रेस में कोच संख्या NWR 176633 LWS में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की सूचना मिलने पर गाड़ी को किलोमीटर संख्या 1279/27 पर रोका गया। इस दौरान कुछ यात्री गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी बीच, विपरीत दिशा की समीपवर्ती लाइन से गुजर रही गाड़ी संख्या 20424 की चपेट में कुछ व्यक्ति आ गए, जिससे जनहानि हुई।

घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत संरक्षा जांच हेतु, संरक्षा विभाग, उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल,  14 जून को गाड़ी संख्या 19665 से यात्रा कर रहे यात्रियों तथा घटना के किसी भी प्रत्यक्षदर्शी से अनुरोध करता है कि यदि उनके पास घटना से संबंधित कोई जानकारी, फोटो, वीडियो अथवा प्रत्यक्ष विवरण उपलब्ध हो तो कृपया अपना बयान उपलब्ध कराएं। घटना से संबंधित inquiry 15 जून से प्रारंभ होगी ।

बयान हेतु निम्न पते पर व्यक्तिगत रूप से दिया जा सकता है:

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) संरक्षा विभाग, उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल अथवा ई-मेल के माध्यम से निम्न पते पर भेजा जा सकता है : ई-मेल / E-mail: srdsojhansi@gmail.com/Mob.no.9794825465

जेएजी (JAG) अधिकारियों की एक जांच समिति गठित

“उपरोक्त दुखद घटना अलार्म चेन पुलिंग करके ट्रेन से उतर कर गलत जगह पर ट्रैक पर खड़े होने/ट्रैक पार करने का प्रयास करने के कारण घटित हुई है। अलार्म चेन पुलिंग का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। मामले की गहन जांच हेतु जेएजी (JAG) अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here