Oplus_131072

पेड़ों से टपकते मरे चमगादड़ों से अनहोनी से ग्रसित है जनता 

Oplus_131072

पन्ना मप्र (संवाद सूत्र)। मध्यप्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी जनजीवन के साथ साथ पशु-पक्षियों का हाल भी बेहाल है। पन्ना में अब एक हैरान करने वाली घटना से दहलानताल क्षेत्र के परिवार परेशान है और उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है। इसके पीछे पेड़ों से सैंकड़ों की संख्या में मरे चमगादड़ों का पत्तों की तरह टपकना है।

दरअसल, पन्ना में दहलान क्षेत्र में तालाब किनारे पेड़ों से अचानक हजारों की संख्या में चमगादड़ मरकर पत्तों की तरह टपक रहे हैं। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी लोग दहशत में भर गये जबकि कई लोग इन मरे हुए चमगादड़ों को बोरी में भरकर अपने घर ले जाने लगे। वजह पूछने पर बताया कि इनकी हड्डियों से दर्द आदि बीमारियों की दवाई बनाई जाती और  तंत्र मंत्र में प्रयोग किया जाता है।

इसकी जानकारी लगने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जमीन पर पड़े मरे हुए चमगादड़ों को कचरा वाहन में भरकर दूर दफ़न कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब के आस-पास कई ऐसे पेड़ है जिनमें बड़ी संख्या में चमगादड़ रहते हैं। लेकिन गत सुबह से हजारों मरे चमगादड़ अचानक पेड़ों से पत्तों की तरह टपकने लगे। यह चमगादड़ों की सामूहिक आत्महत्या है या फिर भीषण गर्मी अथवा किसी अज्ञात बीमारी की वजह, रहस्यमय है।

इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने से आस-पास के लोग किसी अनहोनी अथवा अज्ञात बीमारी की शंका के चलते दहशत में है। इसके साथ ही उन्हें इस झुलसा देने वाली गर्मी में भयानक बदबू का भी सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बगल में बने तालाब व मंदिर में प्रतिदिन लोग नहाने व भगवान के दर्शन करने आते हैं। जिस कारण उन्हें काफी समस्यायों का भी सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस पर प्रशासन की चुप्पी भी कम रहस्यमय नहीं है।