झांसी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0
44

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के झांसी आगमन पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि तरुण चुघ का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और अधिक मजबूत होगा।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here