झांसी। व्यापारियों के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ त्वरित समाधान के लिए सोमवार को सीपरी बाजार में द्वितीय व्यापारी चेतना चौपाल का आयोजन सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष उदय सोनी की अध्यक्षता एवं सुभाष मार्केट के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भुसारी, टंडन रोड व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष गणेश राम चौधरी, मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव काके, सीपरी सराफा के महामंत्री सुशील सोनी के संयोजन में संपन्न हुई मुख्य अतिथि झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू रहे।
चौपाल में अग्निशमन विभाग से मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने आग से बचाव व सावधानियों पर जानकारी देते हुए फायर कंट्रोल नंबर 94544 18432 सभी के मोबाइल में सेव कराया एवं उन्होंने बताया कि घर की छत पर लगे गेट एवं जाने का रास्ता साफ रखें आने जाने का मार्ग अवरोध रहित रहे जीने पर गमले वगैरह ना रखें एवं सिलेंडर में आग लगने पर सिलेंडर को हर स्थिति में खड़ा ही रखें यदि सिलेंडर लेट जाता है तो उसके फटने के चांस बढ़ जाते हैं दुकानों , घर में तार स्विच आदि सभी विद्युत उपकरण एकदम फिट रखें एवं विद्युत लोड चेक कराते रहे।
सीओ ट्रैफिक /सदर रामवीर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह एवं व्यापारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की। दिलबाग सिंह भुसारी ने ट्रैफिक प्लान व रूट चार्ट भी बना कर दिया। सी.ओ.सदर ने चौपाल उपरांत नए ट्रैफिक प्लान का क्रियान्वन मौके पर खड़े होकर शुरू कराया एवं मार्ग अवरोधक अतिक्रमण को भी हटवाया, थाना सीपरी बाजार अतिरिक्त इंस्पेक्टर सी.डी. यादव ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
चौपाल में जीएसटी विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम के भी मामले व्यापारियों द्वारा उठाए गए जिनका संबंधित अधिकारियों से जल्द मिल कर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। चौपाल में मसीहा गंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार सिंह, चमनगंज चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने भी अपने-अपने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने पर समन्वय संवाद किया।
व्यापारी चेतना चौपाल में महंत कैलाश नारायण पाठक, क्षेत्रीय पार्षद बाल स्वरूप साहू, संरक्षक महेश चंद्र साहू, महेंद्र गर्ग, विजय कुमार पुरया, कमल मल्होत्रा, विकास साहू, रतन कुशवाहा, अविनाश माते, केदारनाथ राय, अशोक साहू, बसंत यादव, पवन अग्रवाल आदि ने कई विषय अधिकारियों के समक्ष रखें इस मौके पर घनश्याम कुशवाहा, नरेंद्र अग्रवाल, श्याम चौरसिया, चंद्रकांत गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, श्याम सोनी, वैभव जैन, सुनील चौरसिया, नंदू ,अरविंद सोनी, शशांक गुप्ता ,राहुल वर्मा ,अशोक जैन, प्रमोद अग्रवाल ,अखिलेश गुप्ता ,विकास चौरसिया, रितेश अग्रवाल ,समीर, कृष्णकांत सोनी, देवेंद्र सिंह ,राकेश कुमार, गेंदालाल साहू ,रामनारायण अग्रवाल, प्रशांत कुमार, मोहम्मद आसिफ, राहुल साहू, महेश मलिक, विकास सेन, संतोष वंशकार, अमित साहू, मोहन साहू, राजू साहू, राशिद खान, अजय कुमार साहू, मनोज सोनी, अनिल साहू, राजेंद्र कुमार, नीरज साहू, राजेंद्र वर्मा, अमित गर्ग आदि व्यापारियों ने व्यापारी चेतना चौपाल में हिस्सा लिया। चौपाल का संचालन झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने किया एवं अंत में आभार सीपरी बाजार व्यापार मंडल किराना मार्केट के कोषाध्यक्ष संजीव राय ने व्यक्त किया।














