झांसी लोकसभा सीट से अनुराग शर्मा की ऐतिहासिक विजय
झांसी । लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की झांसी लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक विजय हुई है, भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है, इस विजय पर सांसद अनुराग शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया
अनुराग शर्मा ने कहा यह मेरी नहीं आप सबके विश्वास की जीत है, आपके कठिन परिश्रम से यह ऐतिहासिक विजय हम सभी को प्राप्त हुई है.यह जीत का श्रेय झांसी ललितपुर की जनता और अपने देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि ठगबंधन के प्रत्याशी ने कोई काम नही किया, कोई विकास नही किया। सिर्फ उनके पास एक ही काम है, नौटंकी। उन्होंने कहा कि अब जबाव देने का समय आ गया है। विकास कार्य का अब जवाब देंगे। यह जीत हमारे भाजपा के देव तुल्य एक एक कार्यकर्ता की जीत है। हमारे कार्यकर्ताओं ने वह कर दिखाया जो पूरे उत्तर प्रदेश में संभव नहीं था कि मुझे इतने बड़े अंतर से कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाई
वही उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर जवाब देते हुए गठबंधन के प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जो ठगबंधन के प्रत्याशी है, इन्होंने मंत्री रहते कुछ नही किया। इन्होंने सिर्फ की है तो नौटंकी की है। किसी के दो पक्षों के झगड़े में कूद जाना और फिर गायब हो जाना। उन्होंने कहा कि इन्होंने मंत्री रहते हुए झांसी में कुछ नही दिया, दिया तो सिर्फ एक बुचड़ खाना दिया। वही उन्होंने कहा कि विश्विद्यालय बनवाने की बात कहते है वह आई जी एफ आर आई की जमीन मेरे पिता जी ने दी थी और दीदी उमा भारती ने विश्विद्यालय के लिए बजट स्वीकृत कराया था। सांसद अनुराग शर्मा कड़े शब्दो में कहा कि अब वक्त आ गया है जवाब देने का विकास के नाम पर ठगबंधन को जबाव देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमारे प्रधान मंत्री हम हमारे विधायक सभी जमीन से जुड़े लोग है। हम विकास कार्य करते है नौटंकी नही करते। वही अनुराग शर्मा को भारी मतों से विजई होने की खबर पाकर सैंकड़ों कार्यकर्ता समाजसेवी कार्यकालय पहुंचे और उनका हार माला पहनाकर स्वागत किया।