झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन के अतिरिक्त फेरों का संचालन

0
24

झांसी। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने वर्तमान समय, मार्ग, ठहराव एवं संरचना के अनुसार संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस गाड़ी के 03 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 के मध्य कुल 09 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01930 खुर्दा रोड जंक्शन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इस गाड़ी के 05 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 के मध्य कुल 09 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय आरक्षण की उपलब्धता एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें तथा इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं।

ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निम्नानुसार हैं :
गाड़ी संख्या
मार्ग
आवृत्ति
संचालन दिवस
अतिरिक्त फेरे
01929
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – खुर्दा रोड जंक्शन
साप्ताहिक
प्रत्येक शुक्रवार
03.07.2026 से 28.08.2026 तक कुल 09 फेरे
01930
खुर्दा रोड जंक्शन – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
साप्ताहिक
प्रत्येक रविवार
05.07.2026 से 30.08.2026 तक कुल 09 फेरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here