झांसी। प्रगतिशील समाजबादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 64 वां जन्मदिवस पार्टी की प्रदेश महासचिव दीपमाला सिंह कुशवाहा के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर मनाया गया। प्रदेश महासचिव दीपमाला सिंह कुशवाहा के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र के समक्ष केक काटा गया और बधाई गीत के साथ सभी ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की इस दौरान दीपमाला सिंह कुशवाहा ने कहा कि बंसत पंचमी के अवसर पर जन्मदिन है और पूरे प्रदेश में उनका जन्म दिन मनाया जा रहा है। हम सब ने संकल्प लिया है कि 2019 में पार्टी की अधिक सीटे हो और 2022 में हम अपने नेता को मुख्यमंत्री बनायेंगे। कार्यक्रम में राजकुमारी ठाकुर, रश्मिपाल, जयदेवी यादव, जगदीश बाल्मीकि, आकाश गौतम, धर्मेन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, मो. अली सिद्धीकी, मनोज कुमार, कमलेश कुमार, रवि, रोहित मौजूद रहे। आभार शाहिद अहमद ने व्यक्त किया।