झांसी। जिले में रक्सा थाना क्षेत्र के कशोधन गांव में बीमारी से परेशान वृद्ध कृपाराम (68) पुत्र रामनिवास ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
रक्सा के कशोधन गांव निवासी कृपाराम खेती किसानी करते थे। पुत्र सुशील प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उनका कहना है पिता कृपाराम पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। लगातार उपचार कराने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। इससे कृपाराम परेशान रहने लगा था और जिंदगी से मोह समाप्त होने लगा था। सोमवार रात कृपाराम घर के बाहर सोए हुए थे। इस दौरान खेत में जाकर उन्होंने पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
किशोर फांसी के फंदे पर झूला
झांसी। जिले में 18 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका।
मृतक का नाम 18 वर्षीय मोनू रायक्वार पुत्र राजेन्द्र था। वह जनपद झांसी में बबीना थानान्तर्गत ग्राम बुढ़पुरा धरमपुर का रहने वाला था। माता-पिता खेत पर गए हुए थे इसी दौरान मोनू ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










