वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भागवत सत्संग मण्डल प्रेमनगर, गौ सेवा समिति नगरा एवं एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज प्रेमनगर के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे वैगन मरम्मत कारखाना उ.म.रे. झांसी के मुख्य द्वार पर स्थित रानी झाँसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि की गयी।
उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव मुख्य कारखाना प्रबंधक वैगन मरम्मत कारखाना उ.म.रे. झाँसी, अति विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार तोमर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी रेलवे कारखाना झांसी, रविन्द्र कुमार सलाहकार/कार्मिक रेलवे कारखाना झांसी व विशिष्ट अतिथि अर्चना प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. पोस्ट कारखाना, बबलू कुमार प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. पोस्ट स्टोर झांसी ने 51 मातृ शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया साथ ही सभी अधिकारी गण एवं पदाधिकारियों व सदस्यों ने रानी झाँसी को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पं.मैथली शरण मुदगिल निदेशक मैसर्स बद्रीप्रसाद मुदगिल फर्म्स झांसी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से ठा.अरुण सिंह, दीपचंद्र, शोभाराम राय, आनंद कुमार सक्सेना, पं. रविकांत मिश्र, पं.पुष्पेंद्र दुबे, एस.के.रावत, निर्मल कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष भाजपा, अंकुर वर्मा ठेकेदार, अनिरुद्ध साहू, श्याम सुंदर अवस्थी, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी, प्रधान इन्द्रपाल सिंह खनूजा, संतोष गौड़, सतेंद्र तिवारी, मृदुल शुक्ला, मनोज साहू, रामकुमार ज्ञानी, हेमंत बड़ोनिया, नरेश मिश्रा ठेकेदार, जगदीश कुशवाहा नन्ना, उदयभान सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिन मातृ शक्ति को सम्मानित किया उसमें प्रियंका रानी राय, प्रीति संज्ञा, अनुपमा सक्सेना, सुमन साहू, ममता गुप्ता, आरती वर्मा, रजनी शाक्या, अर्चना वर्मा सहित आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज प्रेमनगर झाँसी ने किया। अंत मे आभार संदीप साहू नगरा ने व्यक्त किया।














