झांसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा मेें आतंकवादी हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में सीपरी बाजार में नन्दन पुरा चोराहे से रस वहार कालोनी (वार्ड 23) में जुलूस निकाल कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। मोर्चा की तरफ से नन्दन पुरा चोराहे से रस वहार कालोनी तक केंडल मार्च सीमा राजपूत महानगर उपाध्यक्ष एवं विमलेश शर्मा अघ्यक्ष वार्ड 23, दिव्य लता अग्रवाल, दीप्ति राठौर, नीलम दुबे, प्रभा सेन, प्रीति करण, रजनी सेंगर, अलका अग्रवाल, विद्या तिवारी, नितिन सहित सेकडों महिलाएं शामिल रहीं।