झांसी। शिक्षा क्षेत्र में समाज सेवा करने वाले महिला शिक्षकों के संस्थान पंख वुमेन टीचर्स क्लब झाँसी द्वारा आज संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम चौराहे के पास एक स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात संस्था के सारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सैशे पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दंत चिकित्सक डॉ० प्रियंका साहू व महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा शिवाली अग्रवाल सम्मिलित हुए, कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य और गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सभी ने सराहना की इसके पश्चात मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्था की अध्यक्ष दीपिका वार्ष्णेय ने बताया की संस्था गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्यक्रम चला रही है जिसके तहत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को कॉपी किताब और अन्य शिक्षण सामग्री भी प्रदान की जाती है। साथ ही बताया कि संस्था लगातार विस्तृत रूप लेती जा रही है आगे आने वाले समय में हम शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़ चढ़कर समाज सेवा करेंगे, इस कार्यक्रम में संस्था की सचिव रजनी साहू, उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष वंदिका पाल, सह कोषाध्यक्ष नीता साहू के साथ सदस्य नीति पस्तोर, वंदना गुप्ता, प्रमिलेश, चंदा सिंह, मनीषा, सरिता तिवारी, अर्चना सोनी, सीमा साहू, अनीता रिछारिया आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सचिव रजनी साहू ने और अंत में सभी का आभार उपसचिव शोभा तिवारी ने व्यक्त किया।