भाजपा नेता कमल सहगल खत्री सभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

0
35
Oplus_16908288

झांसी। खत्री सभा का निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा नेता कमल सहगल को चुना गया। स्वजातीय बंधुओं ने उनका हार माला पहना कर स्वागत किया।

रविवार को आयोजित खत्री सभा के जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशन में नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारी / राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट विजय खन्ना तथा चुनाव अधिकारी प्रकाश राजवधा व कन्हैया कपूर की देखरेख में हुई।

इस दौरान चुनाव अधिकारी के समक्ष कमल सहगल और अनूप सहगल ने आवेदन दिया। समस्त प्रपत्र की जांच के उपरांत अनूप सहगल द्वारा खत्री बंधु परिवार के महामंत्री पद पर होने के नाते उनका खत्री समाज के अध्यक्ष पद के लिए दिया गया आवेदन निरस्त कर दिया गया।

इसके चलते कमल सहगल को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। कमल सहगल के खत्री समाज के अध्यक्ष बनने पर समाज के सभी लोगों ने उनका हार माला पहना कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here