Oplus_0

झांसी। जिले में देर रात हुई झमा झम बारिश के बीच कड़कती हुई आकाशीय बिजली पूछ थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत पर ढह गई और उसके मलवे में दब कर महिला घायल हो गयी।

जिले में पूछ थाना क्षेत्र कस्बा में रहने वाले अमर चंद व उसकी मां देविका अहिरवार अपने मकान में सो रही थी। देर रात आई वर्षा के दौरान अचानक आकाशीय बिजली कड़कड़ते हुए मकान के उस कमरे की छत पर जा गिरी जिसमे अमर चंद की मां देवकी अहिरवार सो रही थी। बिजली गिरने से छत धराशाई हो गई। इसके कारण मलबा में दब कर देविका घायल हो गई।

चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और मलवे में दबी देविका को किसी प्रकार बाहर निकाला उपचार के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल देविका की हालत बाहर बताई जा रही है।