NCRMU छोड़, थामा NCRES का दामन

0
215

झांसी। NCRES की मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक मंडल सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव के समक्ष नीलम सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, झांसी ने NCRMU का दामन छोड़कर अपनी आस्था NCRES में दिखाई है ।

मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह ने नीलम सिंह को पट्टिका पहनाई तथा दीपा सिंह ने माल्यार्पण और मालती गौतम ने उनको बैज लगाकर कर उनका सम्मान किया। नीलम सिंह ने बताया कि NCRES के महामंत्री आर पी सिंह के नेतृत्व में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित हैं ।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि NCRES ही एक ऐसा एकमात्र संगठन है जो महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि NCRES के महामंत्री आर पी सिंह ने हर स्तर पर महिलाओं के अधिकारों की मांग रखी हैं चाहे उनके फ्लेक्सी HOURS की वर्किंग हो या रनिंग कैडर और ऑपरेटिंग कैडर से अन्य विभागों में जाने की मांग हो NCRES हमेशा महिलाओं के मान सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के लिए अग्रसर रहता है।

इस दौरान अशोक त्रिपाठी ने नीलम सिंह का स्वागत किया और ये बताया कि संघ हमेशा कर्मचारी हितों के संघर्ष करता है। इस दौरान आशीष कन्नौजिया, अवधेश दुबे, ब्रजेश तिवारी, लोकेश यादव, सतीश यादव, पी के शर्मा, राजबहादुर यादव, सोनू कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here