झांसी। साहू क्लब का तृतीय वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह २६ फरवरी को अपरान्ह ३ बजे होटल हम तुम रेस्टोरेंट पचकुईयां के पास किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, पूर्व विधायक कैलाश साहू, सदस्य बाल संरक्षण आयोग उप्र डॉ. नीता साहू, साहू समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्याम लाल साहू, अध्यक्ष साहू राष्ट्रीय युवा विकास महासमिति गणेश राम साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता साहू आदि रहेंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियों हेतु आज संस्था की अध्यक्षा ममता लश्करी की अध्यक्षत में बैठक हुई। इसमें तैयारियों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। बैठक में संतोष कुमार साहू अध्यक्ष उप्र व्यापार मण्डल महानगर, संरक्षक बृजेन्द्र छिया, जगदीश साहू, सोनू साहू, बीके साहू बबीना कैण्ट, बृजेश साहू, दीपक साहू, राममूर्ति कोटिया, रेखा साहू, सतीश साहू, डॉ. सतीश सहू, गीता बबीना, आरती साहू, रेखा साहू अािद उपस्थित रहेे। संचालन व आभार बृजेन्द्र लश्करी ने व्यक्त किया।