व्यवसाई के बहुमंजिला मकान में लगी आग से लाखों की सम्पत्ति जली

0
110

परिजनों ने पड़ौसी की छत पर कूद कर जान बचाई 

झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत झोंकन बाग में व्यवसाई के बहुमंजिला मकान के बेसमेंट में मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगी आग ने ऐसा बिकराल रूप धारण कर लिया कि लपटों ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लें लिया। आग का रौद्र रूप देख मकान के अंदर मौजूद लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई।

नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहे से भारत पेट्रोल पंप के समीप झोंकन बाग निवासी संजय अरोड़ा का हैवल्स का शोरूम है, उसी शोरूम के बगल में उनका तीन मंजिला मकान बना है। शनिवार की सुबह संजय अरोड़ा अपने भाई अजय अरोड़ा ओर परिजनों के साथ मकान में ऊपरी मंजिल पर थे तभी अचानक बेसमेंट से धुआं उठने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता आस पास के लोग चीखते चिल्लाते तब तक धुआं आग में तब्दील हो गया। और बेसमेंट से निकल कर आग की लपटों ने मकान की तीनों मंजिलों को चपेट में ले लिया। किसी प्रकार संजय अरोड़ा उनके भाई अजय और परिजनों ने पड़ोसी की छत पर पहुंच कर जान बचाई।

भयंकर रूप ले चुकी आग से बेसमेंट में रखी स्कूटी, बुलेट सहित पांच गाड़िया जलकर राख हो गई। इसके साथ ही एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। हालांकि इसके पहले एक गैस सिलेंडर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इस अग्निकांड में गाड़ियों सहित गृहस्थी का सामान और तीन एसी जल कर राख हो गए।

फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। संभावना है कि बेसमेंट में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक गाड़ियों से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। इस घटना में लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया है। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई है ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here